महराजगंज। थाना घुघली पुलिस की ओर से अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष घुघली रामचरन सरोज के अनुसार, 19 वर्षीय रितिक प्रजापति नेबुआ नौरंगिया रोड पर स्थित सीतापुर आई क्लिनिक पर काम करता है। वह कट्टे के साथ वीडियो बनाकर लोगों को दिखा रहा था, इस सूचना पर विश्वास पुलिस रितिक प्रजापति की तलाश में जुटी थी। इसी बीच रितिक आई केयर क्लिनिक पर मिला। उसका मोबाइल चेक किया गया तो अवैध तमंचा के साथ वीडियो दिखाई दिया। अवैध तमंचा के बारे में कड़ाई से पूछते हुए नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रितिक प्रजापति निवासी चैनपुर थाना घुघली बताया। क्लिनिक के काउंटर पर अवैध तमंचा मिला। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।