भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी लड़की को भगाने का आरोप लगाया था। युवती की मां ने आरोपी युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि युवक 14 मई को मेरी बेटी को अपने झांसे में लेकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में भिटौली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबीर की सूचना पर रविवार को भिटौली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।