भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527/6 के पास बरामद चावल के साथ एसएसबी जवान।स्त्रोत एसएसबी
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के दोमुहानघाट के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527/6 के पास से स्टीम चावल, बाइक सहित आरोपी को पकड़ कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527/6 के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा नेपाली मोहल्ला के पास दो लोग बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम राजन निवासी सिद्धार्थनगर वार्ड नंबर बारह नगरपालिका परिषद नौतनवा बताया। आठ बोरी स्टीम चावल और दो बाइकें बरामद हुई। संवाद