फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लाठी-डंडे से मारने-पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र के चंडीथान गांव के लालजी मौर्य ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने छठ घाट पर लगे टेंट को उखाड़ कर मारपीट की। लालजी मौर्य ने बताया कि चंडीथान में हनुमान मंदिर के निकट डांडा नदी के पास छठ घाट पर रात में अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ सो रहा था। रात में लगभग बारह बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडे व असलहा लेकर आ गए। घाट पर लगे पोस्टर व टेंट उखाड़ रहे थे। छठ माता की वेदी तोड़ रहे थे। नींद खुलने पर मैंने उनको मना किया कि धार्मिक कार्य में व्यवधान मत डालिए। इतने में उन लोगों ने सो रहे लोगों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नौतनवां मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें