सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के झंझनपुर चौराहा पर स्थित बियर की दुकान बंद होने के बाद दो युवक आए और बियर मांगने लगे। बियर आरोप है कि बियर न देने पर युवकों ने मुनीम की पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत मालिक बजरंगी ने पुलिस से किया है। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद