फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने घंटों जाम किया राजमार्ग

Thu, 20 Apr 2023 04:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

मृतक सुरेश सहानी परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जहां से अभी आठ दिन पूर्व ही घर पहुंचा था। जहां से कुछ काम के सिलसिले में ससुराल जा रहा था। जहां गनेशपुर के पास घटना हो गई।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने से नाराज गांव के लोगों का पुलिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए, संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के गनेशपुर में शनिवार रात को दुर्घटना के बाद गांव वालों की पिटाई से घायल युवक की बुधवार को सुबह अस्पताल में मौत हो जाने के बाद परिजन बौखला गए। वहां से पहुंच कर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो लोगों ने शव को गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर स्थित उत्तरी बाईपास पर रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर सर्किल की दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को मनाने में जुट गई। जाम खोलने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर कोईरीपुरवा टोला निवासी सुरेश सहानी 22 शनिवार रात में करीब आठ बजे बाइक से ससुराल कैम्पियरगंज करतहरी जा रहे थे। फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचे थे कि बाइक से एक व्यक्ति से टक्कर होने के बाद हल्की चोटें आ गईं। आरोप है कि वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने सुरेश की जमकर पिटाई कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर परिजन घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह पांच बजे युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो परिवार में सभी का रोरो कर बुरा हाल हो गया। अस्पताल से शव को लेकर परिजन सीधे थाने पर पहुंच गए और पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस की शिथिलता को देखते हुए गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। उसके बाद शव को रखकर राजमार्ग जाम कर दिया।

इसकी सूचना पाकर एसडीएम मदन मोहन वर्मा, सीओ अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार रामानुज त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि यादव समेत काफी संख्या में पुलिस पहुंची। क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

 

जाम हटाने के लिए पुलिस को बहाना पड़ा पसीना

ग्रामीणों के भारी विरोध व शव रखकर जाम करने की सूचना मिलते ही पुलिस हलकान हो उठी। उसके बाद पुलिस भारी संख्या में वहां पहुंची तो गांव के लोगों के विरोध को देखकर पूरी तरह से असहज महसूस कर रही थी। पुलिस से लगातार महिलाएं उलझती रही, लेकिन पुलिस उनको सिर्फ समझाने में जुटी रही। लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर रहे थे। भीड़ से कुछ दूरी पर पुलिस खड़ी रही। जाम के कारण दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लोग कड़ाके की धूप में परेशान हो रहे थे। पुलिस उनके विरोध के आगे खुद को असहज महसूस कर रही थी।

शव से लिपट कर रो-रो कर बेसुध हो रही पत्नी
गनेशपुर के समीप दुर्घटना के बाद युवक की पिटाई से मौत के बाद परिवार पर बज्रपात हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुरेश की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई उमेश व मुकेश भाई शव को एकटक देख रहे थे। वहीं, पत्नी सावित्री देवी व बहन मुईली देवी रो-रो कर बेसुध हो रही थी।

सुरेश की शादी अभी दो वर्ष पूर्व कैम्पियरगंज के कतरारी में हुई थी। उनके कोई बच्चे नहीं हैं। पति की मौत की सूचना पर वह दहाड़े मार कर रोती हुई बेहोश जा रही थी। महिलाएं उसके चेहरे पर पानी की छींटे मारकर होश में लाने का प्रयास कर रही थीं। पत्नी व बहन को रोता देख उपस्थित लोगों के भी आंखों से आंसू निकल रहे थे। युवक की मौत से लोगों में गम के साथ गुस्सा भी दिख रहा था। पत्नी पति के शव से लिपट कर खुद के भाग्य को कोस रही थी। लोग उसे ढांढ़स बंधा रहे थे। पुलिस भी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने में जुटी रही।
 
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे निषाद पार्टी के लोग

सुरेश सहानी की मौत की सूचना पाकर तमाम लोग थाने पर पहुंच कर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे। सभी लोग पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग करते रहे। निषाद पार्टी से गुंजेश्वर निषाद, दशरथ निषाद, त्रिलोकी नाथ मौर्या व गुलाब यादव सहित तमाम लोगों ने पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़ा होकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

आठ दिन पहले मुंबई से पहुंचा था घर
मृतक सुरेश सहानी परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जहां से अभी आठ दिन पूर्व ही घर पहुंचा था। जहां से कुछ काम के सिलसिले में ससुराल जा रहा था। जहां गनेशपुर के पास घटना हो गई। युवक की मौत की सूचना पर ससुराल से भी काफी संख्या में पहुंच गए थे। मृतक सुरेश मिलनसार स्वभाव के कारण लोगों में मौत को लेकर चर्चा बना हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें