फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुणे से मजदूर का शव घर पहुंचा तो मच गया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। चार महीना पहने पूना कमाने गए युवक का आंधी में लोहे का होर्डिंग गिरने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो घर में मातम मच गया। बुधवार देर रात मजदूर का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा सोहट निवासी राम अवध यादव (38) करीब चार माह पूर्व महाराष्ट्र के पूना में मजदूरी करने गए थे। जहां पर पिंपरी किचौड़ शहर में काम करते थे। सोमवार को दिन में काम से वापस कमरे पर लौट रहे थे कि अचानक आंधी आ गई। वह छिपने के लिए एक दुकान का सहारा लिए जहां पर आंधी के कारण सड़क के किनारे लगे लोहे का होर्डिंग अचानक गिर गया। इससे उसके नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ के लोग उनको इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिए।
उनके साथ भतीजा विशाल भी घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा है। रामअवध की मौत की खबर मंगलवार को परिजनों को मिली। मृतक की तीन बेटी व एक आठ वर्ष का बेटा है। पिता की मौत की खबर मिलते ही बदहवास हो गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें