फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में रविवार को दो जगहों पर हुई सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के धरमौली गांव निवासी रविन्द्र (28) बाइक से निचलौल थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में बहन के घर जा रहे थे। खोन्हौली गांव के पास मधुबनी शाखा नहर पटरी पर बाइक अनियंत्रित हो गई। रविन्द्र सड़क पर गिर घायल हो गए। निचलौल शहर के मियां वार्ड निवासी नौसाद (24) शहर में बाइक लेकर अचानक गिर गए। इससे नौसाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें