फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्प दंश से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के हरैया महुलाही में बृहपतिवार को दिन में खेत में काम करते समय सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी होते ही परिजन उनको इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हरैया महुलाही निवासी रामदवन (45) बृहस्पतिवार को दिन में खेत में काम करते समय सांप ने डस लिया। परिजन उनको इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के बाद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। रामदवन की मौत की खबर परिजनों को मिली तो चीख पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें