सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के रामपुरमीर गांव के पास मंगलवार सुबह विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक चालक सोनू निवासी सिंदुरिया, आकाश निवासी मुरलीबारी घायल हो गए। उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद