महराजगंज। शुक्रवार को देर शाम करीब आठ बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया है। संगठन के प्रांत संयोजक मयंकमणि त्रिपाठी ने कहा कि बीते दिनों देश की सबसे बड़ी पंचायत राज्य सभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा मेवाड़ के सम्राट राणा सांगा ( महाराणा सांगा सिंह) पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए निंदनीय बयान दिया गया था, जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द रामजी लाल सुमन पर कार्रवाई की जाए। पुतला जलाने के दौरान राघवेंद्र, अभिषेक, अंकित, नीतीश, आशुतोष, अभय पटेल, शुभम मौजूद रहे। संवाद