महराजगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की अनुपस्थिति संबंधी सूचना अत्यंत गंभीर मामला है। रविवार को अनुपस्थित शिक्षकों ने यदि सोमवार को कार्य प्रारंभ नहीं किया तो उनका वेतन रोकने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तैनाती के बाद भी परीक्षकों की ओर से कार्य न प्रारंभ किया जाना उनकी उदासीनता का परिचायक है। यह भी कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने मूल्यांकन में रुचि नहीं दिखाई तो विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति कर दी जाएगी। संवाद