मणिपुर की घटना को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति से गुजर रहा है: जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में मणिपुर की घटना को विरोध में धरना दिया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति से गुजर रहा है, मणिपुर करीब दो महीने से जल रहा है। लगातार हिंसा के कारण मणिपुर एवं मणिपुर के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है। मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाई जाए। इस दौरान शिवदयाल यादव, जगदीश यादव, उमेश मिश्रा, शकुंतला, नजमुदिन, सुरेश चौधरी, अमित दुबे, सुनीता, जितेंद्र दुबे, कलावती पासवन, सिद्धार्थ पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संवाद