निचलौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील पर पहुंचकर तीन सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। साथ ही कहा कि मांगें यदि जल्द पूरा नहीं हुईं तो वे आंदोलन ओर तेज करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मौजूद आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि समाज कल्याण विभाग में हजारों महिलाओं का राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ पाने का आवेदन पत्र कई वर्षों से लंबित पड़ा है।