निर्माण शवदाह गृह की जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को आप कार्यकर्ता जाहिद अली,खुर्शेद मलिक,वि
- फोटो : MAHARAJGANJ
आप कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
निचलौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर के हर्रेडिह वार्ड में बने शवदाह गृह की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
आप कार्यकर्ता जाहिद अली, खुर्शेद मलिक, विजय कुमार, रामदुलार, घनश्याम यादव, इस्माइल ने कहा कि नगर पंचायत के हर्रेडिह वार्ड में चमनगंज पुल के निकट बने शवदाह गृह के निर्माण में धांधली की गई है।
शवदाह गृह जाने वाली पक्की सड़क, शौचालय, स्नानागार, बैठने के लिए कुर्सी और लकड़ी की व्यवस्था की जाए। मानक विहीन बने शवदाह गृह को मानक के अनुरूप बनवाया जाए। निर्माण कार्य में धांधली करने वाले ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त कर धन की वसूली की जाए। उन्होंने तत्काल जांच कर कार्रवाई न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।