फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कलक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को धरना दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि समस्याओं के समाधान की दिशा में अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता को कार्य के बदले मिलने वाली धनराशि (कार्यपूर्ति) और राज्य सरकार के तरफ से जो 1500 रुपये प्रतिमाह धनराशि समय से नहीं मिलती है। सीएमओ कार्यालय में पूछने पर कोई उचित जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में आशा कार्यकर्ताओं को परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मांग करते हुए कहा कि आशा को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। एक निश्चित मानदेय दिया जाए। कार्यपूर्ति का पैसा जिले से न भेजकर सीएचसी से भेजा जाए। पिछली जो भी धनराशि बकाया है, उसे तत्काल भुगतान कराया जाए। आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। दुर्घटना बीमा 10 लाख करने के साथ बीमा प्रमाणपत्र भी दिया जाए। इस दौरान हिना पासवान, सोमारी देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, रिकेला पटेल, संध्या सिंह, सुधा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें