फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान डाकघर से बनेगा 18 साल वालों का आधार कार्ड

Thu, 25 Jul 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का आधार कार्ड प्रधान डाकघर से ही बनेगा। आधार कार्ड नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। एक जनवरी 2013 को आधार कार्ड की शुरुआत हुई थी। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है।
विज्ञापन

यह संख्या देश में व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होता है। अभी तक 18 वर्ष से अधिक के लोगों का आधार कार्ड बनाने की सुविधा सभी डाकघरों व 57 अतिरिक्त केंद्र पर थी। नए आदेश के अनुसार इनका आधार बनवाने की व्यवस्था सिर्फ प्रधान डाकघर पर दी गई है। इस व्यवस्था से ऐसे लोग चिह्नित हो सकेंगे, आधार कार्ड बनाने में लगे अभिलेखों की खुफिया विभाग व पुलिस से जांच पड़ताल भी हो सकेगी। नया आधार कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता, जबकि संशोधन, बॉयोमेट्रिक के लिए 100 रुपये व अन्य के लिए 50 रुपये शुल्क लगता है। अब तक जिले में 21 लाख से अधिक तो पिछले वित्तीय वर्ष में 81 हजार से अधिक आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


18 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जिनका आधार कार्ड नहीं बना है, अब मुख्य डाकघर से ही बनेगा। नये आदेशों के तहत काम होगा।
-रामबदन निगम, एपीएम, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें