फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी ने जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Thu, 23 Mar 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चार बच्चों की मां से था प्रेम, मुकदमे में फंसाने की धमकी से आहत होकर उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। क्षेत्र के एक गांव के युवक का शव रोहिन नदी के किनारे बुधवार को जामुन के पेड़ पर मफलर के सहारे लटका मिला। वह चार बच्चों की मां से प्रेम करता था। समझौते के बाद भी उसने संबंध नहीं तोड़ा। इसी बीच प्रेमी की शादी तय हो गई तो प्रेमिका ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे आहत होकर प्रेमी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पेड़ से युवक के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसका अपने गांव में ही एक शादीशुदा चार बच्चों की मां के साथ लगभग 10 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने चोरी से महिला से शादी भी कर ली थी। जब महिला के पति को इसकी भनक लगी तो उसने तत्काल पनियरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पनियरा थाना परिसर में आठ माह पूर्व इस मसले को लेकर प्रेमिका के पति और प्रेमी के बीच सुलह समझौता हुआ था कि पत्नी के साथ कोई बात व्यवहार नहीं रखेगा। मंगलवार सुबह महिला को यह भनक लगी कि मेरा प्रेमी किसी और लड़की के साथ विवाह कर रहा है। उसकी शादी 22 जून 2023 तय है। इसको लेकर महिला काफी आहत हो गई और अपने प्रेमी के घर पहुंची। इसी बात को लेकर दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई।
महिला ने अपने प्रेमी को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी दी। डर के कारण युवक ने रोहिन नदी के किनारे जामुन के पेड़ पर मफलर लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मेरी बात माना होता तो शायद आत्महत्या नहीं करता
पनियरा। मृत युवक के पिता अपने बेटे की मौत पर फफकते हुए बोले कि अगर मेरा लाल मेरी बातों को मान लिया होता, तो शायद उसे आत्महत्या नहीं करनी पड़ती। दुलारा बेटा होने के कारण उसकी सभी गलतियों को माफ कर देता था। जब हमने उसके विवाह की तारीख निश्चित की तो उसी दौरान मैंने कहा कि बेटा मेरा सम्मान रखना। तुम्हारे चक्कर में मेरे मान सम्मान पर आंच आई तो अपने जायजाद से बेदखल कर दूंगा। बाप होने का हक छीन लेंगे। यह बात कहकर मृत युवक के पिता रोते रहे। छोटा भाई कहने लगा कि मैंने भैया को बहुत समझाया कि क्यों अपनी जिंदगी उस महिला के लिए बर्बाद कर रहे हो, एक दिन ऐसा वक्त आएगा, तुम दुनिया में नहीं रहोगे और वही महिला तुम्हारी मौत की कारण बनेगी। यह कहकर छोटा भाई रोने लगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें