फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटके युवक का मिला शव

Sun, 19 Mar 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 14 सुभाषनगर कॉलोनी का रहने वाला था अरविंद
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 14 सुभाष नगर कॉलोनी में रविवार की सुबह पांच बजे एक कमरे में साड़ी के फंदे से लटका युवक का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही तमाम लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर वार्ड नंबर 14 सुबाषनगर कॉलोनी निवासी अरविंद उपाध्याय उर्फ डब्बू (35) शनिवार की शाम खाना खाकर कमरे में सोने गया था। सुबह कमरा खुला देखकर भाई अंब्रीश ने अंदर देखा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। अरविंद का शव साड़ी के फंदे से लटका था। इसको देखकर अंबरीश ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने मय फोर्स पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी था। वह दो भाइयों में बड़ा था। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित तमाम लोग पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


युवक की अभी नहीं हुई थी शादी
आनंदनगर सुबाष नगर कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिलने पर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। पिता अखिलेश मानसिक रूप से कमजोर हैं, वहीं, मां की मौत कुछ दिन पूर्व ही हो चुकी थी। दो भाई अरविंद व अंबरीश थे। अरविंद अक्सर नशे में धुत रहता था। मकान बड़ा होने के कारण कई किराएदार भी उनके मकान में रहते हैं। युवक की मौत से सभी लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें