फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट से युवक की मौत, दो साथी घायल

Wed, 26 Apr 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मृतक रामकुमार पासवान की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
टेंट लगाकर जीविकोपार्जन करते थे रामकुमार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी टैक्सी स्टैंड के पास चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक पर सवार होकर तीनों पकड़ी चौराहे पर जा रहे थे। सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। उधर, मृत युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम को सिसवा अमहवा गांव के रामकुमार पासवान (18) बाइक से गांव के अखिलेश पासवान व रंजीत विश्वकर्मा के साथ पकड़ी चौराहे पर जा रहे थे। चौराहे से पहले स्टैंड पर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बाइक को किनारे रौंदते हुए चला गया। इस दुर्घटना में रामकुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया। उनके साथ अखिलेश व रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोगों ने अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। रामकुमार के पिता अनिरुद्ध की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। मां बर्फी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई अजय और पवन हैं। रामकुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। टेंट लगाकर मिलने वाली मजदूरी से परिवार का खर्च चलाते थे। सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें