फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बीए के छात्र की मौत

Tue, 18 Apr 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
 नीरज विश्वकर्मा का फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो बैंकुंठपुर में परीक्षा देने जाते समय फरेंदा बाईपास पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। भैया फरेंदा बैकुंठपुर में परीक्षा देने जाते समय फरेंदा बाईपास पर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, छात्र की मौत की खबर परिजनों को मिली तो सभी को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के फुलवरिया निवासी नीरज विश्वकर्मा (20) मंगलवार की सुबह बैकुंठपुर पीजी काॅलेज में बीए तृतीय की परीक्षा देने जा रहे थे। अभी घर से कुछ ही दूर बाईपास पुल पर पहुंचे। सोनौली से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

छात्र की मौत की खबर गांव में मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

छात्र की मौत से गम में डूब गया गांव
फरेंदा। मथुरानगर फुलवरिया निवासी नीरज विश्वकर्मा की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर गांव के लोगों को मिली तो पूरा गांव शोक में डूब गया। लोग मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। नीरज दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई धीरज व एक छोटी बहन है। इसकी जानकारी मां को हुई तो दहाड़ें मार कर रोते हुए बेसुध हो रही थी। महिलाएं उनको सांत्वना दे रही थी। सूचना पर राकेश विश्वकर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पप्पू यादव सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचकर सांत्वना दे रहे थे।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम समेत मां-बाप घायल
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर मंगलवार को दिन में दो बजे के करीब बाइक सवार दंपती ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इसमें दंपती समेत मासूम बालक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कवलदह निवासी गुलाम (25) अपने साथ रेहाना (22) व मासूम महमूद (4) को बाइक पर बैठा कर फरेंदा की तरफ आ रहे थे। पिपरामौनी चौराहे पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बालक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें