फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 26 Feb 2025 06:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज चौक मार्ग पर स्थित सोनरा चौराहे पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गबड़ुआ निवासी मोहर्रम अली की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका महराजगंज के गबड़ुआ निवासी मोहर्रम अली (26) मंगलवार की रात किसी काम से सोनरा की तरफ गए थे। सोनरा में राइस मिल के पास एक वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मोहर्रम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर बागापार चौकी की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक नीतेश सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें