पनियरा। नगर पंचायत के वार्ड नं एक आंबेडकर नगर निवासी अशोक गुप्ता ने वार्ड के ही दो लोगों पर घर में सो रहे पुत्र को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार शनिवार की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र आनन्द गुप्ता घर में सो रहा था कि मनी पासवान व रंजन उर्फ घूराउ आए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात-मुक्का व लाठी-डंडे से मार कर चोटिल कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।