सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया सिसवा रोड पर बीते सात अक्तूबर की शाम सात बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली व बाइक की टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हाे गई थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना तीन पुलिया के पास हुई थी, जिसमें पिपरा नारायण निवासी मंजेश और उसका साथी छोटई घायल हो गए थे। बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल मंजेश का दोनों पैर टूट गया था। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घायल मंजेश का इलाज गोरखपुर मे एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां 10 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार मृतका की माता की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्राली व अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।