अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बनवाटारी निवासी उस्मान (23) की गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। 25 अगस्त को बहन के घर जाते समय सिद्धार्थनगर के लोटन चौराहा के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया था। बुधवार की आधी रात के बाद शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा है। बताया गया कि उस्मान के पिता नाजिर छह महीने पूर्व रोजी कमाने सऊदी अरब गए थे। वहीं उन्हें दो महीने पहले लकवा मार दिया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। बेटे की दुर्घटना की सूचना पर पिता नाजिर बीमारी हालत में सउदी से लौट रहे थे। वहीं उनके बृहस्पतिवार को घर पहुंचने के पहले बेटे की मौत हो गई।