धानी बाजार। मंगलवार दो बजे के करीब बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी गांव निवासी सुनील उपाध्याय (22) राप्ती नदी में कुछ युवकों के साथ नहाने गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से सुनील गहरे पानी चला गया और नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही धानी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की लेकिन युवक का पता नहीं चला। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम भी तलाशी अभियान में लग गई है। समाचार लिखे जाने तक नदी में डूबे युवक का पता नहीं चल सका है। मौके पर चौकी प्रभारी धानी आलोक राय मय फोर्स मौजूद रहे।