फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक और महिला

Sat, 01 Mar 2025 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक युवक महिला के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शुक्रवार की रात 11 बजे महिला के कमरे में घुस गया। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन मौके पर गए तो युवक बेड के नीचे छुप गया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। महिला की सास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का एक युवक बहू के कमरे में घुस गया था। जानकारी मिलने पर गई तो आरोपी युवक उन्हें और उनकी बड़ी बहू को लाठी डंडे से मारने लगा शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें