फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चेन्नई की महिला भटककर पहुंची कोल्हुई

Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। बुधवार की दोपहर में चेन्नई की एक महिला भटकते हुए कोल्हुई कस्बे के सोनारी गली के बगीचे में पहुंच गई। अनजान महिला को देख लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह चेन्नई की रहने वाली है और मुंबई जाना चाहती है। महिला के पास से टैबलेट समेत कई बैग थे। महिला भूखी थी जिसको लोगों ने खाना खिलाया और महिला वहीं बगीचे में रुक गई। सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस भी मौके पर पहुंची और गहनता से उसकी आईडी जांचकर पूछताछ की तो पता चला वह चेन्नई की है जिसका नाम दिव्या है। वह मुंबई जाना चाह रही है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार, सूचना पाकर मौके पर पहुंचा, महिला भटककर चेन्नई से आ गई थी, उसकी आईडी चेक की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें