फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक सप्ताह पहले ही दोनों पक्षों में पड़ी थी दरार

Fri, 30 Jun 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नमाज के दौरान विवाद के बाद विवाद करने वाले लोगो को पकड़ कर साथ ले जाती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती के बाद करीब आधे घंटे बाद शांत हो गया मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा हड़तोडवां में नमाज के दौरान हुए बवाल की बुनियाद एक सप्ताह पहले की पड़ गई थी। दोनों पक्षों के लोग आपस में सुलह-समझौता भी किया था। ईदगाह पर हंगामे के दौरान गांव में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने सख्ती बरती तो मामला करीब आधे घंटे में शांत हो गया। गांव के अंदर पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगी। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।



पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि बकरीद के त्योहार पर देवबंद पक्ष के लोग मस्जिद में पहले नवाज पढ़ेंगे। उसके बाद सुन्नी पक्ष के लोग। पुलिस के अनुसार, बताया जा रहा है कि सुन्नी पक्ष के लोग मस्जिद में नवाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान देवबंद पक्ष से एक व्यक्ति अभद्रता करने लगा। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। दोनों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सुरक्षा के दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। गांव के लोगों का कहना है कि ईदगाह पर बस नमाज पहले पढ़ने को लेकर एक व्यक्ति ने कुछ बोल दिया, इसकी बात को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। सदर उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को शांत करा दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बहाल है। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें