महराजगंज। कस्टम की ओर से एक ट्रक चाइनीज लहसुन बरामद होने की बात कही जा रही है। ट्रक को फरेंदा के पास रोका गया। मुखबिर की सूचना पर नेपाल से तस्करी कर लाया गया एक ट्रक चाइनीज लहसुन कस्टम कर्मियों ने पकड़ लिया। सोमवार को दोपहर में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की नेपाल से पगडंडी रास्ते से तस्करी कर लाया गया चाइनीज लहसुन ट्रक में लोड होकर गोरखपुर की तरफ जा रहा है। सूचना पाते ही कस्टम के अधिकारियों ने फरेंदा के पास ट्रक की घेराबंदी कर लहसुन सहित ट्रक को पकड़ लिया। कस्टम सुपरिंटेंडेंट एसके पटेल ने की ओर से बरामदगी की पुष्टि नहीं की गईं। संवाद