फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सूबे के इस जिले में तेंदुए के हमले से किशोरी गंभीर, दांत से जकड़ कर 50 मीटर तक खींच ले गया- दहशत में लोग

Wed, 17 Sep 2025 02:37 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

मां के शोर मचाने पर गांव के रमेश पासवान, रीता देवी, चंद्रशेखर, रोशनलाल साहनी, विजय साहनी, राजकुमार साहनी और राजेश, दहारी मद्धेशिया आदि लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया। 
विज्ञापन
घायल युवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहगीबरवा वन्यजीव के मधवलिया रेंज के जंगल के बीच स्थित वन टांगिया कंपार्ट 24 में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे तेंदुए ने 15 वर्षीय किशोरी प्रियंका को सोते समय मच्छरदानी समेत मुंह में दबोच लिया और करीब 50 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया।

विज्ञापन


बच्ची अपने मां सुलोचना और भाई अमन-बहन अंबिका के साथ सो रही थी। इस बीच तेंदुए ने हमला कर दिया। मां के शोर मचाने पर गांव के रमेश पासवान, रीता देवी, चंद्रशेखर, रोशनलाल साहनी, विजय साहनी, राजकुमार साहनी और राजेश, दहारी मद्धेशिया आदि लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया।

घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार ले जाया गया, जहां से जिला मुख्यालय होते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


मधवलिया रेंज के वनक्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि घना वन क्षेत्र होने की वजह से जंगली जानवर गांव में घुस जाते हैं। वनग्रामीणों को उन जानवरों से बचने की सलाह दी जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इलाज में विभागीय स्तर से सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें