फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय कस्बे में शॉर्ट सर्किट से दो झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखा सारा सामान व नकदी जलकर राख हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। भिटौली उपनगर निवासी नागा देवी झोपड़ी में किसी तरह अपना गुजर बसर कर रही थीं। मंगलवार को दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोस में पुनीता देवी की झोपड़ी में भी आग लग गई। दोनों झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें