नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार निवासी मोनिका की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मोनिका ने पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया है। मोनिका ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल को उनके पति रविन्द्र अग्रहरी दहेज की मांग कर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। आरोप है कि पति ने कहा कि जब तक तुम्हारे पिता 2 लाख रुपये नकद और एक बाइक नहीं देंगे, तब तक तुम यहां नहीं रहोगी। जब उसने मारने-पीटने का विरोध किया तो पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मोनिका की तहरीर पर आरोपी पति रविन्द्र अग्रहरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।