मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में हर घर जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। तीन माह से पाइप लाइन बिछाकर छोड़ दी गई है। लोगों ने कनेक्शन भी लिया है, लेकिन आपूर्ति नहीं शुरू हुई है।
ग्राम सभा सिंदुरिया में ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हो चुका है। गांव की कुल आबादी पांच हजार है। ग्राम सभा में चार टोले सड़क टोला, मंगलपुर, भगवानपुर और मुरलीवारी है। पूरे ग्राम सभा एवं सभी टोलों पर पाइपलाइन से कनेक्शन दिया गया है। ग्राम सभा में पानी की टंकी से जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्राम वासियों ने जलकल विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर तत्काल जल आपूर्ति की मांग की। ग्राम सभा निवासी मोहन, सुरेश, भोला यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, मनोज का कहना है कि तीन महीने से जलापूर्ति बाधित है। जल निगम के अवर अभियंता अजित कुमार का कहना है कि जल्द ही जलापूर्ति करा दी जाएगी।