नौतनवा। स्थानीय मोटर पार्ट्स व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी पर दुकान बंद कराने के दौरान एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। व्यापारी सचिन कुमार श्रीवास्तव, परमिंदर सिंह, हरिश्चंद, मनप्रीत सिंह, इमरान खान, सुल्तान खान, अमरजीत सिंह, बॉबी दुबे, फूलचंद, धर्मेंद्र यादव, सुहेल ने कहा कि बैठक कर सर्वसम्मति से रविवार को सभी मोटर पार्ट्स एवं सर्विस की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान रविवार को सचिन कुमार श्रीवास्तव कहीं जा रहे थे। कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप के बगल में मोटर पार्ट्स की दुकान खुली मिली, जिसे उन्होंने बंद करने का निवेदन किया। आरोप है कि इसी बात पर वहां मौजूद एक मिस्त्री आक्रोशित हो गया और गाली देते हुए उन्हें मारने-पीटने लगा। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद संगठन के लोगों ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद