फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अचानक सड़क पर गिरा व्यक्ति, चली गई जान

Fri, 29 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के तेलगांवा निवासी मुमताज अंसारी (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन


परतावल चौकी के उपनिरीक्षक चंद्रदीप मिश्रा ने बताया कि श्यामदेउरवा क्षेत्र के किसी बाबा के यहां आए थे। परतावल में अचानक गिरने से मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी l

छतरी बाबा के नाम से जाना जाता है सोखा

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महम्मदा में जिस सोखा के पास इलाज कराने आया था, वह सोखा छतरी बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। लगभग दस वर्ष पहले यह सोखा बड़हरा बरईपार में आया था। सोखा के स्थाई निवास के बारे में किसी को भी पता नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि वह बस्ती जिले का रहने वाला है। झाड़ फूक के नाम पर यह सोखा लोगों से हजारों रुपये ले लेता था। जब इसकी सच्चाई ग्रामीणों को पता चली तो वह उसको गांव से निकाल दिए। लगभग छह माह पहले यह महम्मदा गांव को अपना ठिकाना बनाया और झाड़ फूंक के नाम पर लोगों को ठगता रहा। बृहस्पतिवार को कुशीनगर जिले के तेलगांवा निवासी मुमताज भी छतरी बाबा के पास इलाज कराने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें