निचलौल। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा विशुनपुरा में शुक्रवार को नीम के पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति संतुलन बिगड़ने से गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विशुनपुरा निवासी रहीश (45) पुत्र अकाजू घर के पास नीम के पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ पर फिसलन के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात डॉ. सौरभ साहनी ने बताया कि घायल के पैर में फ्रैक्चर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।