फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेता सुरहुरवा नहर पर 75 लाख से बनेगा नया पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के नेता सुरहुरवा में बड़ी नहर पर जर्जर पुल के स्थान पर जल्द ही नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। सिंचाई विभाग ने 75 लाख रुपये की इस परियोजना के लिए टेंडर कर दिया है। महराजगंज रजवाहा पर स्थित नेता सुरहुरवा नहर पर बना पुल चार वर्षो से जर्जर स्थिति में है। रोहित कुमार, महेश, दुर्गेश कुमार, अनिल कुमार, कैलाश, बृजेश, राजेन्द्र और राजेश का कहना है कि इस पुल पर पैदल यात्री, साइकिल सवार और छोटे वाहनों का आवागमन तो होता है लेकिन भारी वाहनों के लिए यह पुल असुरक्षित हो गया है। सुरेश ने बताया कि यह पुल बहुत पुराना है। नए पुल का निर्माण होने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। सिंचाई विभाग प्रथम एसडीओ जयहिंद भारती ने बताया कि नेता सुरहुरवा नहर पर बना पुल जर्जर अवस्था में है। अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें