फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक नगर पंचायत में पानी टंकी के पास नहर में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार चौक नगर पंचायत के निर्माणाधीन स्टेडियम के दक्षिण मोहल्ले के निवासी महेंद्र भारती (55) नशे की हालत में नहर की पुलिया के उत्तर की ओर रेलिंग पर बैठा था। अचानक रेलिंग के नीचे पानी में गिर गया। पानी का बहाव दक्षिण की ओर था, इसलिए वह बहकर पुलिया के नीचे चला गया और पानी के बाहर नहीं निकल पाया। स्थानीय लोगों ने महेंद्र को नहर में गिरता देख इकट्ठे हो गए और निकाल कर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें