करंट लगने से मिस्त्री की मौत, सहयोगी घायल
कोल्हुई (महराजगंज)। स्थानीय उपनगर में चौराहे पर एक मकान में प्लंबर का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोल्हुई बाजार निवासी संतोष वर्मा के मकान में प्लंबर का काम चल रहा था। मिस्त्री अताउल्लाह (20) निवासी कोल्हुई काम कर रहा था। साथ में महदेवा निवासी बृजेश शर्मा भी काम कर रहा था। काम करते समय अचानक मोटर में करंट आने के कारण अताउल्लाह की मौत हो गई। वहीं साथ में काम कर रहा बृजेश शर्मा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज स्थानीय एक प्राइवेट चिकित्सक पर इलाज हो रहा है। थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद