फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाबंदी ताल में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाबंदी ताल में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनाबंदी निवासी एक व्यक्ति भैंस नहलाते समय ताल में डूब गया। जिसका शव दूसरे दिन ताल से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा सोनाबंदी निवासी विश्वनाथ (50) रविवार दोपहर 2 बजे अपनी भैंस गांव के पश्चिम स्थित ताल पर ले गए थे। बताया जाता है कि वह ताल में उतरकर भैंस को नहला रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ताल में उतर कर लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक विश्वनाथ का पता नहीं चला। देर रात तक थक हार कर लोग वापस चले आए। सोमवार भोर में लोग पुन: ताल पर पहुंचे। जहां विश्वनाथ का शव ताल में उतरता हुआ देखा गया। लोगों द्वारा शव को ताल से बाहर निकाला गया। शव मिलने की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें