सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते महराजगंज एक आर्केस्ट्रा कम्पनी में जा रही एक नेपाली युवती को सीमा पर तैनात सामाजिक संस्था के लोगों ने पकड़ लिया है। मंगलवार की शाम भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल बेलहिया सीमा में सामाजिक संस्था पीआरसी के महिला कार्यकर्ता नेपाल से भारत जाने वाली महिलाओं पर निगहबानी कर रही थी। इस दौरान एक युवती अकेले पैदल ही भारत की तरफ जा रही थी जिसे रोककर जब पूछताछ किया गया तो पता चला कि वह सीमा से सटे महराजगंज सदर आर्केस्ट्रा में जा रही है। जब संस्था के लोगों ने फोन से उक्त युवक से पूछताछ शुरू की तो वह मोबाइल बंद कर लिया। पीआरसी के बेलहिया इंचार्ज नीतेश चौधरी ने बताया कि एक युवती महराजगंज किसी आर्केस्ट्रा कम्पनी में जा रही थी। इसे पकड़ कर पुलिस की मदद से उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। संवाद