फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगढ़ निवासी विवाहिता से मारपीट व दहेज उत्पीड़न मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र वर्मा ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि उसकी बहन को पति और परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। बार-बार दहेज को लेकर मारपीट करते हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पति धर्मेंद्र वर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एक्ट समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें