फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गाली गलौज व जान मारने की धमकी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को कुछ दिन पहले भगाए जाने का मामला प्रकाश में आया था, जिसमे किशोरी के बाबा की तहरीर पर बीते 20 मार्च को केस दर्ज हुआ था। वहीं, बीते 14 अक्तूबर को कुछ लोगों ने भगाई गई किशोरी के बाबा को बताया कि उनकी पोती के बारे में गांव के शहनवाज को पता है। इस पर किशोरी का बाबा उससे यही बात पूछने गया, तो वह भड़क गया और गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देने लगा। इस पर भगाई गई किशोरी के बाबा ने पुलिस से शिकायत की। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके पहले भी शहनवाज ने ही मेरी पोती को भगाया था। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को शहनवाज के विरुद्ध गाली गलौज करने और जान मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें