फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के असुरैना टोला डिहवा में बीते दिनों लक्ष्मी मूर्ति ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने अश्विनी चौधरी की तहरीर पर बुधवार की शाम तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवघट्टी निवासी अश्विनी चौधरी शनिवार को लक्ष्मी की मूर्ति लेने ग्राम पंचायत असुरैना टोला डिहवा आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होकर मारपीट हो गई, जिसमें अश्विनी चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अश्विनी चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम पंचायत असुरैना टोला डिहवा निवासी उमाकांत यादव, दीपक, लोलऊ के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें