फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी के 30 जवानों से भरी बस गड्ढे में गिरी

Thu, 24 Jul 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर9सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मनिकौरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को एसएसबी के 30 जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रहा कि बस की रफ्तार धीमी होने के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं मौके पर जुटे लोगों और पुलिस की मदद से बस में सवार एसएसबी जवानों को बस से बाहर निकाला गया। फिर बस को सीधा करने के लिए पीएनसी की क्रेन की ली गई। जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवानों का एक बस भारत नेपाल बार्डर के सोनौली सरहद से 30 जवानों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। फरेंदा पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सड़क किनारे गड्ढे में बस का पहिया जाने से बस पलटा था, जिसे क्रेन के माध्यम से निकलवाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें