फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली कोतवाल पर दुर्व्यहार का आरोप

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष ने सोनौली कोतवाल पर नेपाली चालकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी को दी तहरीर में कहा है कि कोतवाल ने करीब आधा दर्जन नेपाली ट्रकों के शीशे तोड़े और चालकों को लॉकप में बंद कर दिया है। नेपाल भारत मैत्री समाज के बेलहिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने यह शिकायत सोनौली चौकी प्रभारी को तहरीर देकर की है। कहा है कि रविवार को दिन में करीब तीन बजे नेपाल से एक दर्जन ट्रक समान लोड करने नौतनवां जा रहे थे। थीं। रास्ते में सोनौली कोतवाल ने रोक कर उनके वाहनों के कागजात ले लिए। कहा कि माल लादकर आना तब कागजात मिलेंगे। शाम को चालक माल लोडकर नेपाल के लिए आ रहे थे। कोतवाल ने उनके वाहनों को जाम के नाम पर रास्ते में रोक कर कुछ वाहनों के हेड लाइट का शीशा तोड़ डाला और चालकों लाकर बंद कर दिया। इससे गुस्साए नेपाली चालकों ने सोमवार को नेपाल-भारत मैत्री समाज के बेलहिया शाखा के अध्यक्ष शांतु शर्मा के नेतृत्व में सोनौली चौकी पहुंच कर चौकी प्रभारी को तहरीर दी। कोतवाल सोनौली फणींद्र यादव का कहना है कि किसी से बदसलूकी या धन उगाही नहीं की है। सड़क जाम करने वाले वाहनों के कागजात कार्रवाई के लिए रखे गए हैं। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें