ठूठीबारी। पीपरा चौराहे के पास शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे बाइक और साइकिल सवार की टक्कर में बाइक और साइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए। कोठीभार थाना क्षेत्र के देवघट्टी गांव निवासी पुनीत वर्मा (13) अपने साथी अमित रौनियार (16) के साथ बाइक पर बैठकर ठूठीबारी की ओर आ रहे थे। वह पिपरा चौराहे के पास पहुंचे थे कि मार्ग पर बाइक के सामने एक बकरी आ गई। बकरी बचाने के चक्कर में बाइक सवार बरगदवा की ओर से साइकिल से आ रहे देवघट्टी निवासी अम्बरीश (16) को टक्कर मारते हुए खुद पुल से टकरा गए। जिससे बाइक सवार दोनों युवक और साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे घर के लोगों ने पास के एक अस्पताल में इलाज कराया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी हालत खराब देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। तीनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।