फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसएमएस अलर्ट से पाइए बिजली बिल

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली विभाग अब उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए बिल की जानकारी देगा। जिससे बिजली बिल नहीं मिलने का बहाना उपभोक्ता नहीं कर पाएंगे। प्रयोग के रूप में प्रदेश के कुछ बड़े शहरों में उपभोक्ताओें की कनेक्शन संख्या के साथ उनका मोबाइल नंबर एकत्र करवा रहा है। एसएमएस पर उपभोक्ता को अप-टू-डेट बिल की धनराशि बताई जाएगी।प्रदेश के गोरखपुर, इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ आदि बड़े शहरों के बिजली उपभोक्ताओें की क नेक्शन संख्या के साथ मोबाइल नंबर एकत्र किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर व कनेक्शन संख्या को कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। बिजली विभाग इसके लिए सॉफ्टवेयर डेवलप कराकर डाटा अपडेट कराएगा। प्रत्येक उपभोक्ता के बिजली बिल की धनराशि, मीटर रीडिंग, बिजली मूल्य कंप्यूटर में अपडेट किया जाएगा। बीच-बीच में उपभोक्ता की ओर से जमा धनराशि व मीटर रीडिंग फीड होती रहेगी। एसएमएस एलर्ट के साथ ही उपभोक्ता के घर बिल की कापी भी भेजी जाएगी। एसएमएस एलर्ट से बिल की जानकारी होने के बाद उपभोक्ता यह बहाना नहीं कर सकेंगे कि उन्हें बिल नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें