फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरों से छह लाख वसूलेगा विभाग

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली वितरण खंड के चौक फीडर के चार गांवों के 25 उपभोक्ताओं से वसूली के लिए विभाग ने नोटिस भेजा है। इनसे साढे़ छह लाख रुपये की वसूली की जाएगी। प्रवर्तन दल ने 24 सितंबर को इन उपभोक्ताओं को चोरी से बिजली का उपभोग करते पकड़ा और चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। चौक थाने के रूदलापुर, बरगदही बसंतनाथ, गौनरिया राजा और केवलापुर के 25 उपभोक्ताओं पर 24 सितंबर को बिजली प्रवर्तन दल के विष्णु दत्त दुबे ने बिजली चोरी का केस दर्ज कराया था। ये लोग चोरी से बिजली का उपभोग करते पकड़े गए थे। इन उपभोक्ताओं के जिम्मे पहले से पांच लाख रुपये बिजली का बिल बकाया था। बकाया न जमा करने के कारण इनके खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ। बिजली चोरी के केस में विभाग की ओर से बकाए की धनराशि में प्रति उपभोक्ता विच्छेदन शुल्क व जुर्माना 5300 रुपये अलग से वसूला जाता है। जिसे जोड़कर इन 25 लोगों से साढ़े छह लाख रुपये बैठ रहा है। बिजली वितरण खंड के एक्सईएन आरसी पांडे ने बताया कि बिजली चोरी का मुकदमा जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ होता है। उनसे अलग से जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने बताया कि बकाएदार बिल व जुर्माना की धनराशि जमा नहीं करते हैं। तो इनके खिलाफ आरसी जारीकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें